फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक ही रात चार घरों के ताले तोड़ हजारों की चोरी

Wed, 16 Oct 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के वार्ड नंबर 15 सरोजिनी नगर में सोमवार की रात चार घरों के ताले तोड़कर चोर हजारों के सामान उड़ा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौतनवा कस्बे के सरोजिनी नगर वार्ड निवासी दुर्गावती ने बताया कि सोमवार रात वह अपने कमरे में सोई थीं। दूसरे कमरे में ताला बंद था। चोर रात में ताला तोड़कर घर में घुस गए और बाक्स तोड़कर उसमें रखी करीब चार हजार नकदी, कुछ जेवर, कपड़े चुरा ले गए। वहीं अनिरुद्ध पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह लगभग 4 बजे घर के खिड़की के रास्ते घर में घुसकर मोबाइल, पैंट में रखा 1500 नकद उड़ा ले गए।
वहीं बगल में राजू मोदनवाल के घर का भी ताला तोड़कर चोरों ने खंगाला, लेकिन समान नहीं ले जा सके। पड़ोस की अजोरा देवी के मकान में किराए पर रह रही एक महिला के कमरे से कुछ नकदी व जेवर उड़ा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें