फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर आभूषण व नकदी चोरी

Tue, 16 Apr 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। नगर पंचायत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानीपुरम में एक बंद मकान में सोमवार को दिन में घर के पीछे के रास्ते घुसकर चोर आभूषण व नकदी चुरा ले गए। जानकारी होने पर गृहस्वामी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फरेंदा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 स्वतंत्रता संग्राम सेनानीपुरम निवासी राजेश चौधरी मकान मे ही टेंट हाउस की दुकान करते हैं। सोमवार की सुबह मकान मे ताला बंद कर परिवार के साथ निचलौल के मंदिर गए थे। जहां से करीब तीन बजे लौटे तो मुख्य द्वार का चैनल गेट बंद था, लेकिन अंदर के दो कमरों का ताला टूटा था। बाक्स व आलमारी में रखे पत्नी के आभूषण व नकदी गायब मिला। थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें