फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो शिक्षकों के घर चोरी

Wed, 22 Mar 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर किया हाथ साफ
विज्ञापन


पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। कस्बे के मथुरानगर दक्षिणी बाईपास पर सोमवार सुबह 11 बजे चोर मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर दो शिक्षकों के घर पर रखे लाखों के जेवरात उठा ले गए। जानकारी पीड़ितों को हुई तो मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर दक्षिणी बाईपास निवासी शिक्षामित्र विजय कुमार राय सोमवार को सुबह नौ बजे कहीं बाहर गए हुए थे। वह देर रात घर लौटे तो देखे कि पीछे लगे लोहे के दरवाजे की खिड़की टूटी हुई है। कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ है।
विज्ञापन

चोर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात, आठ हजार रुपये नकदी उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत लगभग चार लाख रुपये है।
दूसरी चोरी की घटना विजय राय के मकान के दूसरे तल पर किराए पर रहने वाली महिला शिक्षक पूनम मिश्रा के कमरे में हुई। वह रोज की भांति विद्यालय चली गई थीं। बच्चे स्कूल गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। दोपहर 12 बजे वापस कमरे पर पहुंचीं और सामने का ताला खोलकर अंदर गईं तो सन्न रह गईं। कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। इसकी जानकारी उन्होंने मकान मालिक व पुलिस को दी। कमरे में रखे संदूक का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे कीमती जेवरात सहित 15 हजार नकदी भी चोर उठा ले गए।
दोनों पीड़ित शिक्षकों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

नहीं थम रहीं फरेंदा में चोरी की घटनाएं
फरेंदा। कस्बे में चोरों का आतंक बढ़ गया है। दो दिनों के अंदर दिनदहाड़े चोरी की घटना होने से लोगों में दहशत का माहौल हो गया है।
चोर खाली पड़े मकान पर घटना को अंजाम दे रहे हैं। चोर प्रतिदिन रेकी करते हैं कि किस मकान के स्वामी बाहर गए हुए हैं। ऐसे में मौका देखकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर रही है। इसके कारण चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

केस एक
निरालानगर में 30 दिसबंर को जलालुद्दीन व ध्रुव नरायन गिरी के मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखा कीमती सामान व आभूषण समेत नकदी उठा गए थे।
केस दो
19 मार्च को निरालानगर निवासी रेंजर वकाउल्लाह खान के मकान में घुस कर लाखों के जेवरात व नकदी उठा ले गए।
केस तीन
19 मार्च को छितही बुजुर्ग निवासी सोनू निषाद के विश्रामपुर चौराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 55 हजार नकदी समेत मोबाइल व कंप्यूटर सेट चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें