फरेंदा के निरालानगर में चोरी की घटना की जांच करने पहुंचे सीओ अनिरूद्ध कुमार,
परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने पुरंदरपुर गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। मंगलवार की रात चोरों ने निरालानगर काॅलोनी में सैनिक के बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत जेवरात समेट ले गए। बुधवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो घर के अंदर बिखरे सामान हो देखकर दंग रहे गए। चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा कस्बे के महदेवा बुजुर्ग निरालानगर निवासी रामकेश भारतीय सेना में गलवान घाटी में तैनात हैं। पिता की मौत की सूचना पर घर आए हुए हैं। वह 16 मई को पैतृक गांव पुरंदरपुर में भतीजी की शादी में शामिल होने परिवार के साथ गए थे। मकान में ताला बंद था। बुधवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो गेट पर ताला लगा था, लेकिन अंदर के दरवाजा के ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-दधर बिखरे थे।
उन्होंने बताया कि घर में रखा डेढ़ लाख रुपये नकद व करीब पांच लाख के जेवरात को चोर उठा ले गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
...
छह माह के भीतर चोरी की हुईं कई घटनाएं
कस्बे में चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। पुलिस ने कुछ दिनों पहले चोरी के मामले में दो युवकों को जेल भेजकर शांत हो गई। निरालानगर में 30 दिसबंर को जलालुददीन व ध्रूव नरायन गिरी के मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखा कीमती सामान व आभूषण चोर उठा ले गए थे। 19 मार्च को निरालानगर निवासी रेंजर वकाउल्लाह खान के मकान में घुसकर जेवरात व नकदी चोर उठा ले गए थे। 19 मार्च को छितही बुजुर्ग निवासी सोनू की विश्रामपुर चौराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर नकदी, मोबाइल फोन व कंम्प्यूटर सेट चोर उठा ले गए थे। 21 मार्च को धानी ढाल स्थित दो शिक्षकों के घरों के पीछे का दरवाजा तोड़कर जेवरात समेत नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया था। 26 मार्च को धानी ढाला के सिधवारी मार्ग पर स्थित श्रवण वर्मा के बंद मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर जेवरात व नकदी समेट ले गए थे। आठ अप्रैल को धानी ढाला निवासी तीजू मौर्य के दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा 45 हजार चोर उठा ले गए थे।