फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतनवां में एक रात तीन स्थानों पर चोरी

विज्ञापन
दुकान में लगे रैक की टूटा ताला।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नौतनवां में एक रात तीन स्थानों पर चोरी
विज्ञापन

नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव बरवा कला में सोमवार रात चोरों ने हाल्ट स्टेशन के टिकट घर और दो घरों में चोरी की वारदात की है। हाल्ट स्टेशन के निजी टिकट घर में चोर ताला तोड़कर सामान और नकदी ले गए। एक ही रात तीन स्थानों पर चोरी की घटना से गांव के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नौतनवां थाना क्षेत्र के बरवा कला गांव में सोमवार रात चोरों ने सेवानिवृत्त सैनिक रामराज त्रिपाठी के घर में खिड़की के रास्ते घुसकर ताला तोड़कर ढाई हजार नकदी व जेवर चुरा ले गए। सुबह जब रामराज के बेटे रमाशंकर त्रिपाठी जगे और मकान के दूसरे तल पर गए तो देखा कि कमरे का ताला टूटा है। कमरे में आलमारी में रखा जेवर और नकदी गायब थी।
विज्ञापन

दूसरी घटना आशुतोष सिंह के घर की है। चोरों ने सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर नकदी और जेवर लेकर चले गए। तीसरी घटना रेलवे हाल्ट स्टेशन बरवा कला की है, जहां टिकट घर के दरवाजा का ताला टूटा था। सुबह जब सुरेंद्र सिंह टिकट काटने गए तो ताला टूटा देखा। कमरे में रखा सामान गायब था। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, मोबाइल की दुकान में चोरी
निचलौल। थाना क्षेत्र के बरोहिया चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में सोमवार रात चोरी हो गई। चोर नकदी सहित सामान लेकर फरार हो गए। दुकान के मालिक महेश गौंड निवासी बरोहिया का कहना है कि देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर दुकान में रखा सामान और नकदी चुरा ले गए। क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें