फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारात ले जा रहे दूल्हे के पिता को युवकों ने पीटा

Thu, 25 Apr 2024 06:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। पचरुखिया तिवारी निवासी जयराम यादव अपने लड़के की बारात लेकर जा रहे थे। धर्मपुर चौराहे पर बारात की एक गाड़ी से आरोपी युवक के घर लगा केवल स्पर्श हो गया। इस बात से खार खाए युवकों ने दूल्हे के पिता को गाली गुप्ता देने लगे। मना करने पर आरोपी युवकों ने दूल्हे के पिता जयराम यादव की पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। तब मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता के अनुसार शिकायतकर्ता की तहरीर पर सुहेल एवं फरियाद के बेटे पर केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें