फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वीडियो बनाकर युवक ने बयां किया अपना दर्द

Sun, 18 Jun 2023 04:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोगों पर पिता को मारने-पीटने का आरोप
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये न्याय की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के मठिया निवासी एक युवक अपने गांव के कुछ लोगों पर घर के पास का जमीन कब्जा करने, घर में घुसकर पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। सऊदी से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है।
वीडियो में युवक लोहे की चारपाई पर लेटकर बोल रहा है कि उसका नाम अखिलेश पटेल है। वह मठिया गांव का निवासी है। पूरे गांव में एक ही घर पटेल का है। वह चार भाई है। वह तीन महीने पहले सऊदी गया है। कुछ लोग आए दिन उसके घर के पास की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उसका कहना है कि उसने कई बार चौक थाना तथा प्रधान से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पिता की कुछ लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी है। वह रोते हुए कहता दिख रहा है कि बेटा के रहते पिता को कोई पीटकर चला जाए तो बेटे के तकलीफ का ठिकाना नहीं रहता है।
विज्ञापन

उसने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा रहा है कि वह घर नहीं आ सकता। लोग वीडियो को अधिक से अधिक साझा करें ताकि उसे न्याय मिल सके।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि कुछ दिनों पहले आम तोड़ने के विवाद में तहरीर मिली थी, जिसमे कार्रवाई की गई थी। अन्य मामले की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें