स्थानीय कस्बे के एक निजी अस्पताल में महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जच्चा बच्चा सभी सुरक्षित है। प्रसूता ने नार्मल डिलेवरी के दौरान एक के बाद एक करके तीन बच्चों को जन्म दिया। विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम सभा मैनहवा टोला अमवा बुजुर्ग कि रहने वाली कुसुम पत्नी बलदेव को रविवार की देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। परिजन बृजमनगंज कस्बे के एक प्राइवेट में ले गए। जहां पर चिकित्सक की देख रेख में प्रसूता ने पहले एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद एक के बाद एक करके दो बच्चियां पैदा हुई और सभी नार्मल। डाक्टर ने बताया कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं।