फरेंदा। बुद्ध पुर्णिमा के अवसर में चौतरवां के भीमराव ज्योतिकुंज बुद्ध बिहार में मनाया गया। जहां पर बुद्ध के संदेश व उनके विचारों पर लोगों ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम स्थल पर बुद्ध वंदना का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश भारती ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। उसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वह हमेशा सत्या अहिंसा के करुणा के बारे में लोगों को जागरूक करते रहे। बुद्ध दया के सागर थे। उनको भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. ज्ञानधर भारती ने भगवान बुद्ध ने बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार एवं शिक्षा को बढ़ाने के लिए संकल्प लिया था। कार्यक्रम को आरएल मौर्य, महेश प्रसाद, रामवृक्ष विश्वकर्मा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान जोखू प्रसाद, राजीव रंजन, रामकिशोर, राकेश गौतम, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। संवाद