फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहिए के नीचे आया ट्रक चालक, गंभीर

Mon, 16 Nov 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एक ट्रक सोनौली की ओर से आ रहा था। वह कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना के पास पहुंचा था कि कोल्हुई की ओर से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। जिससे कार में मामूूली खरोंच लग गई। कार में किन्नर बैठे थे। खरोंच लगने से किन्नर अपना आपा खो बैठे। वे ट्रक चालक रामाश्रय यादव निवासी चकबहुरी थाना निजामगंज जनपद सिद्धार्थनगर को ट्रक से खींचने लगे। इस दौरान चालक पहिया के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। किन्नरों की दबंगई देखकर स्थानीय लोग एक जुट हो गए और उनके चालक की जमकर पिटाई किए और कार के शीशे तोड़ दिए। वे चक्का जाम करने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद किन्नर भाग निकले। दोनों चालकों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें