फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल गुलहरिया के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलहरिया अंतर्गत मौर्या टोला के लोग आज भी पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। करीब 300 की आबादी वाला यह टोला सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के जंगल के किनारे स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए केवल एक कच्चा रास्ता है। यह रास्ता भी बरसात में कीचड़ से भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पक्की सड़क की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मीना, अर्जुन, रामकेवल, महेश मौर्य ने जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया है। खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें