फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए का पदचिह्न न मिलने से पीड़ित को नहीं मिल पा रही आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर टोला पोखरहवा निवासी किसान वीरेंद्र पासवान को तेंदुआ ने 26 अगस्त को हमला कर घायल कर दिया था। आर्थिक समस्या होने से वह काफी परेशान हैं। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी को जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायती पत्र देकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को दिए पत्र में वीरेंद्र पासवान ने बताया कि वह 26 अगस्त को सुबह खेत में गोभी के पौधों की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने उनके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से इलाज के बाद घर आया। वीरेंद्र पासवान ने बताया कि शनिवार को उत्तरी चौक रेंज कार्यालय गया, जहां कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि तेंदुए के पदचिह्न मिलने तथा मेडिकल रिपोर्ट में तेंदुए द्वारा हमला करने की पुष्टि होने पर ही आर्थिक सहायता मिल सकेगी। रेंजर ऋषभ नायक ने बताया कि तेंदुए के हमले की पुष्टि या मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने पर ही आर्थिक सहायता दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें