शिक्षक विवाद के मामले में प्रधानसंघ के लोग पहुंचे थाने।
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
प्रधान प्रतिनिधि व शिक्षक के साथ मारपीट के मामले में एकतरफा कार्रवाई से नाराज प्रधान संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी। प्रधान प्रतिनिधि को पुलिस हिरासत से मुक्त नहीं किया गया तो जिले के सभी प्रधान मुख्यालय का घेराव करेंगे। प्रधान संघ के अध्यक्ष विनोद चौधरी व सूर्यमन यादव के साथ कई प्रधान शनिवार को विवाद के बाद पुरदंरपुर थाने पहुंच विरोध जताया। विनोद चौधरी व सूर्यमन यादव ने कहा कि प्रधानों का पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करके उपेक्षित कर रही है। अगर प्रधान प्रतिनिधि को थाने से बाहर नहीं निकाला गया तो सभी प्रधान एकजुट होकर मुख्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान बबलू गुप्ता, पटेश्वर, नरायन यादव, विनोद चौधरी, प्रमोद चौधरी, चन्द्रशेषर चौधरी, रामकेश, जितेन्द्र यादव, सुनील यादव, दिनेश रहे।