महराजगंज। शहर के अस्पताल में डायलिसिस टेक्नीशियन पद पर कार्यरत महेश यादव की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार को शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डायलिसिस टेक्नीशियन का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला था। पुलिस की ओर से मृतक की पहचान महेश यादव, निवासी गोंडा, के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ महीनों से शास्त्री नगर मोहल्ले में किराए पर रह रहा था और शहर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।