फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: होम्योपैथिक अस्पतालों की व्यवस्था बदहाल, मरीज परेशान

Sat, 03 Feb 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में 26 होम्योपैथिक अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इनमेंं चार में डॉक्टरों की तैनाती नहीं है। एक दिन के अंतराल पर आसपास के डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हैं। बाकी दिन फार्मासिस्ट के भरोसे मरीजों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में कुल 26 होम्योपैथिक चिकित्सालय हैं। इनमें से 19 निजी भवन में, तीन किराए के भवन में व चार निशुल्क भवन में संचालित होते हैं। इसमें पिपरवास, बृजमनगंज, फरेंदा, घुघली में नियमित डॉक्टर तैनात नहीं हैं। यहां पर आसपास के अस्पतालों के डॉक्टर एक दिन के अंतराल पर मरीजों का उपचार करते हैं। मगर एक अस्पताल की व्यवस्था बनाने के चक्कर में नियमित अस्पताल के मरीज भी प्रभावित होते हैं।
स्टाफ की कमी के कारण ज्यादातर अस्पतालों की हालत खराब है। पिपरवास, बृजमनगंज, फरेंदा, घुघली में डाक्टर की तैनाती ही नहीं हैं। बृजमनगंज के रहने वाले दिनेश ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यहां डाॅक्टर की तैनाती नहीं है। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डाॅक्टर की तैनाती न होने से इलाज कराने के लिए अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

यही हाल घुघली के होम्योपैथिक अस्पताल का भी है, यहां भी डॉक्टर के अभाव में फार्मासिस्ट इलाज करते हैं। किराए के कमरे में चलने वाले इस अस्पताल में मरीज कभी कभार आते है। नगर के पंकज कुमार ने बताया कि डाॅक्टर की तैनाती न होने से मरीजों की संख्या बेहद कम हो गई है। भुवनी निवासी राम प्यारे ने बताया कि यहां पर डाॅक्टर नहीं है, फार्मासिस्ट के भरोसे इलाज किया जाता है।
विज्ञापन


जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ. राकेश कुमार द्धिवेदी ने बताया कि जहां डाक्टर तैनात नहीं है वहां बगल के अस्पताल के डॉक्टरों से इलाज कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें