फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दोनों दोस्तों की मौत पर नहीं जले चूल्हे

Wed, 29 Nov 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बीते 27 नवंबर को धर्मपुर में हुई दुर्घटना में तीन मौतों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। छात्र दुर्गेश जायसवाल और प्रिंस चौधरी काफी घनिष्ठ मित्र थे। ये दोनों विगत चार वर्षों से एक साथ एक ही कक्षा में पढ़ रहे थे। इतना ही नहीं दोनों धर्मपुर में स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे। इन दोनों में काफी घनिष्ठता थी। दोनों एक साथ कोचिंग जाते थे और एक ही साथ स्कूल जाते थे। इन दोनों की दोस्ती एक मिसाल थी। विद्यालय में लंच के समय एक साथ ही टिफिन करते थे।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि प्रिंस और दुर्गेश दोनों मृदुल स्वभाव के विद्यार्थी थे और बहुत ही होनहार थे। इन दोनों होनहार विद्यार्थियों का एक साथ दुर्घटना में चले जाना किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है। मंगलवार को सेमरा गांव में ज्यादातर घरों में चूल्हा नहीं जला। प्रिंस चौधरी की मौत से सेमरा राजा गांव में माहौल गमगीन रहा। राजेंद्र दूबे व ग्राम प्रधान ऋषि राज ने बताया कि गांव में ज्यादातर घरों में चूल्हा नहीं जला। सभी लोग घटना से गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें