निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज के जंगलों के बीच स्थित दर्जिनिया ताल पर एसएसबी जवानों ने साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। भारत-नेपाल बार्डर पर तैनात पथलहवा बीओपी के एसएसबी उपनिरीक्षक सर्वेश यादव ने बताया कि एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक और जन कल्याणकारी कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती है। ऐसे में दर्जिनिया ताल पर फैले प्लास्टिक और कचरे की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के महत्त्व को बताकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर अनिल, राजेश्वर, बाबूलाल, लालजी आदि मौजूद रहे।