फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेहन में ताजा है हादसे का मंजर, सहमे दिखे यात्री

Sun, 25 Aug 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नेपाल के चितवन से नौतनवा तहसील पहुंचे महाराष्ट्र के यात्री।
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवा। शनिवार को नेपाल के चितवन से महाराष्ट्र के 48 यात्रियों और चार चालक-परिचालक को सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो बसों में नौतनवा लाया गया। सभी यात्री हादसे से सहमे नजर आए। नौतनवा से यात्रियों को प्रशासन ने गोरखपुर भेजा, वहां से ये महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे। वहीं देर शाम भारतीय दूतावास के अधिकारी नीरज कुमार गोरखपुर निवासी चालक मुर्तजा और कुशीनगर के सहचालक रामजीत का शव लेकर सौनौली पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेपाल में हुए बस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 25 लोगों के शव हवाई मार्ग से महाराष्ट्र भेज दिए गए। नेपाल के चितवन से महाराष्ट्र के 48 यात्रियों को तहसील प्रशासन नौतनवा ले आया। एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को भोजन कराया। उसके बाद सभी यात्रियों को गोरखपुर रवाना किया गया। साथ में सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक नौतनवा धर्मेंद्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


यात्रियों ने बयां की दास्तां

नौतनवा पहुंचे यात्रियों के चेहरे पर मायूसी और अपनों के बिछड़ने का गम साफ जाहिर था। महराष्ट्र की यात्री चारु रविंद्र वोंगड़े के आंसू थम नहीं रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके सगे संबंधी उन्हें छोड़कर चले गए। भारती पाटिल निवासी तरवेल उस हृदय विदारक घटना को बयां करते हुए फफक पड़ीं। प्रतिभा हरि पाटिल, भारत अशोक सुरवाड़े, सुनील सुरेश पाटिल, रविंद्र पुरुषोत्तम, पंकज आदि भी घटना जिक्र करते हुए रो पड़े।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
महराजगंज। पोखरा से काठमांडो की ओर जा रही भारतीय टूरिस्ट बस मार्स्यांगडी नदी में 150 मीटर नीचे जाकर गिरी थी। इसमें 43 लोग सवार थे। नेपाल में भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +977-9851107021 जारी किया है। तनाहुन जिले की पुलिस के प्रवक्ता दीपक कुमार राय ने बताया की 55 यात्रियों को भारत रवाना किया गया। 16 घायलों का काठमांडो स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद

चालक और सहचालक का शव सोनौली पहुंचा

सोनौली। नेपाल में हुए हादसे में गोरखपुर के चालक और कुशीनगर के सहचालक सहित 27 भारतीयों की मौत हो गई थी। शनिवार की रात नेपाल के एंबुलेंस से भारतीय दूतावास के अधिकारी नीरज कुमार गोरखपुर के तूरा बाजार, पिपराइच निवासी चालक मुर्तजा और कुशीनगर के हसखोरा थाना अहिरौली निवासी सहचालक रामजीत का शव लेकर सोनौली पहुंचे। उन्होंने चौकी प्रभारी सोनौली अनध कुमार को शव सौंप दिए। नौतनवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले से मौजूद भारतीय एंबुलेंस में दोनों शव गोरखपुर भेजे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें