फरेंदा। साहब! खरीददार ने जमीन का बैनामा तो करा लिया लेकिन बाकी के रुपये नहीं दे रहा है। साथ ही प्रताड़ित भी कर रहा है।
यह बातें बृजमनगंज क्षेत्र के बरगाहपुर निवासी हंसू ने संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा व डीआईजी एस चन्नपा को शिकायती पत्र देते हुए कही। मंडलायुक्त ने मामले की जांच एसडीएम फरेंदा को देते हुए समाधान का आदेश दिया। पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया कि अगस्त 23 को उसने गांव की एक महिला को अपनी जमीन बैनामा की थी। खरीददार ने कुछ रुपये बैंक खाते में भेजे थे और बाकी घर देने की बात कही थी लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। बार-बार मांगने पर वह देने को तैयार नहीं है। मंडलायुक्त ने हंसू को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।