फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में वृद्ध को बंधक बनाकर 55 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में वृद्ध को बंधक बनाकर 55 हजार की लूट
विज्ञापन

बृजमनगंज(महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कवलपुर टोला शंभूपूर कुकुरहवा निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर 55 हजार नकदी समेत अनाज आदि की लूट का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार रात थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा कवलपुर टोला शंभूपूर कुकुरहवा निवासी बशीर के घर में छत के रास्ते कुछ अज्ञात लोग अंदर घुस गए। घर के अंदर सो रहे बशीर को सभी ने बंधक बनाकर 55 हजार नकदी समेत अनाज आदि उठा ले गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें