फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीमार व्यायामशाला पर सेहतमंद बनाने का दारोमदार

Tue, 02 Jan 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
हरदीडाली में बदहाल एक कक्षीय व्यायाम शाला।
विज्ञापन
महराजगंज/खनुआ। व्यायामशाला बदहाल हो चुकी है। गांव के युवाओं को सेहतमंद बनाने के लिए इसकी स्थापना की गई थी। पर, इन दिनों उसकी सेहत ही बिगड़ गई है। संसाधन नहीं है तो कहीं भवन ही जर्जर हो गया है। नौतनवां तहसील के हरदीडाली परिसर, चकदह , पिपरा, खैराटी, बरगदवा गांवों में वर्ष 2010 में गांव युवा कल्याण विभाग द्वारा पायका योजना के अन्तर्गत खेल मैदान को विकसित किया गया था। इसमें खेल मैदान में फुटवाल पोल, वाॅलीबाल पोल , भारोत्तोलन, जिमनास्टिक, वेटलिफ्टिंग लगवाया गया। रखरखाव के अभाव में सब खराब हो रहा है।
विज्ञापन

हरदी डाली गांव में वर्ष 2014 -15 में एक कक्षीय व्यायामशाला का निर्माण शुरू हुआ। लोगों को उम्मीद जगी गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यही व्यायाम से संबंधित जिमनास्टिक, भारोत्तोलन का अभ्यास करेंगे। दरवाजे पर जो लोहे का फाटक लगा है। उसे अभी दीवार में जाम नहीं किया गया है। फर्श तैयार नहीं हुआ है। केवल दीवार पर प्लास्टर करके केवल कोरम पूरा किया गया है। व्यायामशाला के अगल- बगल झाड़ी उगी हैं। लगभग सात वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्यदायी संस्था द्वारा ग्राम पंचायत को अभी भी सौंपा नहीं गया है। व्यायामशाला अभी तो जल्द ही बना है, लेकिन स्थिति खराब है। रंग रोगन का काम नहीं हुआ है। फुटबाल के पोल टूटे हैं, वॉलीबाल के पोल नहीं है वेटलिफ्टिंग जिमनास्टिक का सामान भी नहीं दिखा।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि इसके बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। जहां कमी है, उसे ठीक कर व्यवस्था बेहतर करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें