फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश ने खोली धांधली की पोल, लाखों की नाली ध्वस्त

विज्ञापन
बारिश ने खोली धांधली की पोल, लाखों की नाली ध्वस्त
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ जताया आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। क्षेत्र के मुसहर बस्ती बढ़या मुस्तकिल गांव में लाखों रुपये की लागत से बनी नाली रविवार को हल्की बारिश में ध्वस्त हो गई। जिसे लेकर ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बढ़या मुस्तकील गांव के रहने वाले भरत सिंह, रामश्रय, रामसवारे गुप्ता आदि ने कहा कि बारिश और गांव में घरों से निकलने वाली गंदी पानी के जलनिकासी के लिए 15वें केंद्रीय वित्त आयोग योजना के अंतर्गत लाखों रुपये खर्च कर सुरेश गुप्ता के घर से दुर्योधन के घर तक करीब डेढ़ सौ मीटर लंबी नाली बनी थी। नाली निर्माण के दौरान जिम्मेदारों की ओर से काफी घटिया किस्म के सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। यही कारण है कि नाली निर्माण के करीब 15 दिनों बाद ही रविवार को सुबह हुई हल्की बारिश का पानी भी नाली सहन नहीं कर सकी। बारिश के दौरान ही नाली दीवार गिर ध्वस्त हो गई। निर्माण के महज 15 दिनों बाद ध्वस्त नाली जिम्मेदारों के धांधली का पोल खोल दी है। खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें