फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बा स्थित एक जमीन को लेकर उपजे विवाद में बृहस्पतिवार की सुबह धरने पर बैठे दोनों पक्षों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उनका धरना समाप्त करा दिया। धरना समाप्त होने के बाद महिलाएं पुनः उसी स्थान पर अपना झोपड़ी व टिनशेड डाल बस गईं। बता दें कि बृहस्पतिवार को एक पक्ष से बत्तीसी, आशा, कुच्चर, गुलाइची और संगीता उनकी आवासीय झोपड़ी उजाड़ने और विरोध करने पर गाली व धमकी देने का आरोप लगाते हुए बच्चों सहित तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गई थीं। जबकि दूसरे पक्ष से हरदीडाली निवासी महादेव भी उक्त भूमि को खाली कराने की मांग करते हुए तहसील में धरने पर बैठे हुए थे। बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस और प्रशासन की टीम धरना स्थल पर पहुंचीं। यहां आश्वासन पर दोनों पक्षों ने अपना-अपना धरना समाप्त कर दिया। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि समझाने पर दोनों पक्ष मान गए हैं और अपना धरना भी समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें