निबंध प्रतियोगिता में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की ज्योति वर्मा की टीम प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में स्पेशल पुनीत सागर अभियान इवेंट जी-20 सेलिब्रेशन के तहत दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार, राधा कुमारी इंटर कॉलेज ठूठीबारी, मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा के संयुक्त तत्वावधान में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव ने कहा कि जी-20 से देश का गौरव बढ़ रहा है और हम इसके माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। आने वाला समय भारत का होगा और फिर से भारत विश्व गुरु बनेगा। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 100 कैडेटों ने प्रतिभाग किए। निबंध प्रतियोगिता में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की ज्योति वर्मा की टीम प्रथम, हिमांचल यादव की टीम द्वितीय व आराधना वर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में नीतिका पटेल की टीम प्रथम ,अरुण गुप्ता की टीम द्वितीय एवं अनामिका विश्वकर्मा की टीम ने तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा के धर्मेंद्र प्रथम रितेश द्वितीय, राहुल तृतीय स्थान व पोस्टर प्रतियोगिता में इंद्र राज यादव प्रथम, कृष्णा द्वितीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में राधा कुमारी इंटर कॉलेज ठूठीबारी के सचिन भारती प्रथम, विशाल द्वितीय, सिद्धार्थ तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवम वर्मा प्रथम, रुपा द्वितीय, प्रियंका व नेहा तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर रामसुखी यादव, तुलसी प्रसाद, शेषनाथ, डॉ. राकेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।