फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिसवाले ने किसान को पीटा, ग्रामीणों ने चौकी घेरा

Thu, 16 Mar 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया
विज्ञापन


ठूठीबारी। गन्ने के खेत में डालने के लिए दो बोरी यूरिया ले जा रहे किसान को पुलिसकर्मी ने पीट दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरकर आरोपी पुलिसवाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया।
लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि वह मंगलवार को किसान बही के साथ निचलौल से खाद लेकर घर जा रहा थे। इस दौरान भौरहियां नदी पुल पर खड़े सिपाही ने पूछताछ की फिर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। किसान ने किसान बही दिखाई लेकिन सिपाही ने उसकी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के पास प्रदर्शन किया। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। ठूठीबारी कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें