धनेवा धनेई स्थित जिला स्टेडियम के सामने खिलाड़ियों ने चक्का जाम कर दिया। खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियम के अंदर ट्रैक्टर ट्राली जाने से फील्ड जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे किसी भी खेल का अभ्यास नही हो पा रहा है। खिलाड़ियों का कहना था कि जब मौसम साफ था तो मिटटी गिरवाने का काम क्यो नही करवाया गया। खिलाड़ियों और दौड़ लगाने वाले लोगों का कहना है कि 24 अक्टूबर को आर्मी की भर्ती है। उसके लिए दौड़ का अभ्यास प्रतिदिन किया जाता है। मात्र 15 दिन बचा है। और स्टेडियम का फील्ड भी खराब कर दिया गया है। इससे नाराज खिलाड़ियों ने आधे घंटे तक निचलौल महराजगंज मार्ग को जाम कर दिया। जाम की खबर सुनते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया। इस दौरान प्रदीप यादव, संदीप गुप्ता, लक्ष्मन यादव, समरपाल यादव, अहमद खान, सत्येन्द्र गुप्ता सहित तमाम खिलाडी मौजूद रहे।