फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आसान नहीं तकनीकी शिक्षा की राह

Tue, 20 Aug 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के पनियरा ब्लॉक के जंगल बड़हरा गांव में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) माधोनगर में 12 ट्रेड पर महज दो अनुदेशकों की तैनाती है, जबकि अन्य ट्रेडों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ज़िले के विकास खंड पनियरा के ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माधोनगर में कुल 12 ट्रेड हैं। एक ट्रेड पर दो अनुदेशकों की तैनाती होनी चाहिए। आलम यह है कि शिक्षकों से लेकर कर्मचारियों तक के सारे पद रिक्त हैं, जबकि संस्थान प्रशासन ने शिक्षकों व कर्मचारियों की तैनाती के लिए बार-बार पत्र लिखने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माधोनगर में कुल 12 ट्रेड, फीटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, ड्राप्ट मैन सिविल, आरएसी बेल्डर, एमटीटी डब्ल्यू, मैकेनिकल मोटर व्हीकल, कोपा, ड्रेस मेकिंग, सिविल टैक्नोलॉजी, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माधोनगर में दो अनुदेशक, दो कार्यदेशक, एक वरिष्ठ सहायक, दो कनिष्ठ सहायक, एक चपरासी, एक चौकीदार, एक प्रधानाचार्य तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आउटसोर्सिंग के तहत कुल 20 अनुदेशकों की नियुक्ति हुई है। जल्द ही यहां पर कुछ अनुदेशकों की तैनाती कराई जाएगी।
-मसूद इसरत, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें