मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीज की जांच करती डॉक्टर नमीता गुप्ता।
- फोटो : MAHARAJGANJ
आरोग्य मेले में बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी
40 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ आरोग्य मेला
महराजगंज/फरेंदा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में 1,786 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें पुरुष 660, महिला 751 एवं 375 बच्चे शामिल रहे। 18 गोल्डन कार्ड बनाए गए। मेले में कोविड से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। मौसम के बदले मिजाज से बुखार व खांसी के मरीज अधिक पहुंचे।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य लोक विद्या पीठ नगर में कुल 94 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जहां पर चिकित्सक सीबी पांडेय व फार्मासिस्ट अरुण चतुर्वेदी ने मरीजों का इलाज किया। डॉ. सीबी पांडेय ने बताया कि मौसम के बदलने के कारण बुखार, खांसी व स्कीन संबंधी परेशानी हो रही है। इलाज के लिए पहुंची सोहराती व हरिद्धार ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार आ रहा है, जिसका इलाज कराने आई हूं।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में 39 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जहां पर सबसे अधिक बुखार व सिरदर्द के मरीज पहुंचे। डॉ. अनिरूद्ध पांडेय व फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में 38 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिनको चिकित्सक आसमां तब्बसुम, डॉ. रत्नेश मौर्या, डॉ प्रदीप यादव ने इलाज कर दवा दी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में लोगों का बेहतर ढंग से इलाज किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए गए।