कोल्हुई। क्षेत्र में इस समय सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर चल रहे अभियान का असर देखने के मिला रहा है। ग्राम मैनहवा के टोला रसूलपुर में नवीन परती की 18 एयर जमीन पर मस्जिद बनाई गई थी। लेखपाल ने मामले का संज्ञान लेकर पैमाइश की तो पता चला की जिस जमीन पर मस्जिद बना है, वह सरकारी अभिलेख में नवीन परती दर्ज है। जांच के बाद तहसील प्रशासन ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा। नोटिस तामील होने के बाद गांव वालों ने स्वयं मस्जिद को गिरा कर कब्जा मुक्त कर दिया। तहसीलदार वशिष्ठ कुमार वर्मा ने बताया कि सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माण की नोटिस जारी किया जा रहा है।