फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार चालक का हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
कार चालक का हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन
गोरखपुर से महराजगंज के लिए गाड़ी बुक कराकर लाए थे बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। गोरखपुर से महराजगंज के लिए बुक कराकर आए बदमाश, चालक को कार के अंदर हाथ पैर बांधकर सोने की चेन, अंगूठी, घड़ी , मोबाइल, नकद 3500 लूट कर फरार हो गए। फरेंदा शहर के पास कंहरिया निर्माणाधीन पुल के पास कार फंस गई थी। फरेंदा पुलिस का कहना है कि मामला गोरखपुर से जुड़ा है, स्थानीय थाने में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
गोरखपुर क्षेत्र के बेतियाहाता निवासी उद्देश्य गुप्ता के पास कार है, जिसे वह बुक कर चलाते हैं। मंगलवार को फरेंदा क्षेत्र के महराजगंज मार्ग पर कम्हरिया गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास कार में हाथ पैर बांधे गए हालत में लोगों ने देखा। सुबह टहलने गए लोगों ने हालात देखकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाथ पैर खोलकर चालक से पूछताछ की तो कार उद्देश्य गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात एक कर्मचारी के माध्यम से चार लोग आए और किसी को बीमार होने की बात बताते हुए गाड़ी बुक कर महराजगंज चलने की बात बोले।
विज्ञापन

एक व्यक्ति आगे बैठा व तीन लोग कार में पीछे बैठ गए। महराजगंज के पास रास्ते में ही हाथ पैर बांधकर गाड़ी में ही बिठा दिए। उसमें से एक व्यक्ति कार चलाते हुए निचलौल की तरफ जाने लगा। रास्ते में पेड़ गिरा होने के कारण गाड़ी फरेंदा की तरफ मोड़ दिया। फरेंदा में कम्हरिया गांव के पास निर्माणाधीन पुल पर रास्ता पता न होने के कारण कार फंस गई। इसके बाद चारों बदमाशों ने चाकू व असलहा दिखाकर सोने की चेन, अंगूठी , घड़ी , मोबाइल व नकद 3500 लूट कर पैदल ही फरार हो गए।
-
गाड़ी में जान से मारकर फेंकने की बात कह रहे थे बदमाश
फरेंदा। कार चालक उद्देश्य गुप्ता घटना के बारे में बताते हुए सहम जा रहा था। उसने बताया कि हाथ पैर बांधने के बाद चारों आपस में जान से मारने व लाश जंगल में ठिकाने लगाने की बात कर रहे थे। जिससे वह बेहद डरा हुआ था। अगर गाड़ी नहीं फंसती तो पता नहीं क्या होता।
विज्ञापन

-
गोरखपुर पुलिस कार्रवाई करेगी
घटना के बारे में थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना को दूसरे थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया है। यहां केवल उनकी गाड़ी फंसी जिसके बाद वह फरार हो गए। तहरीर नहीं मिली है। गोरखपुर पुलिस इस प्रकरण में कार्रवाई करेगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें