फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित

Wed, 01 May 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नगर स्थित रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बृजेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन


कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में संतोष प्रजापति 93.83 प्रतिशत, रितिका रौनियर 93, धनंजय कनौजिया 91.33, आस्था विश्वकर्मा 91.16, मनजीत कुशवाहा 91, दीपक कसौधन 90.5, तरन्नुम खातून 90.5, अर्चित यादव 90.33, अमित कुमार गुप्ता 90.16, नेहा सैनी 90, प्रीति कुशवाहा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में साक्षी रौनियार 93.83 प्रतिशत, निधि चौहान 93.4, अभिषेक कसौधन 93.2, अभिषेक विश्वकर्मा 92.6, अभिषेक गौरव 92%,आलोक मद्धेशिया 92, अंकित उपाध्याय 90.8, अवंतिका मणि त्रिपाठी 90.2, अंशु नायक वाणिज्य विभाग 83.6 अंक प्राप्त करके बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक रामहर्ष शर्मा व संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। प्रधानाचार्य विश्वंभर पांडेय, महेंद्र प्रसाद शर्मा, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, दिनेश मणि त्रिपाठी, शरदेंदु उपाध्याय, बंदना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें