फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मूर्तियां तोड़ने का आरोपी सिरफिरा भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर के सोनारी गली मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर में स्थापित तीन मूर्तियों को तोड़ने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक राजेश वर्मा ने मंदिर परिसर में पहुंचकर अचानक मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें