फरेंदा। बृजमनगंज ब्लॉक में एक प्रेमी युगल की शादी रविवार को परिवार की सहमति से मंदिर में संपन्न हुई। ग्रामसभा बेला निवासी एक युवक का प्रेम प्रसंग नगर पंचायत बृजमनगंज की एक युवती से चल रहा था। दोनों परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में अंतर था। इस वजह से दोनाें परिवारों के बीच बातचीत नहीं बन पा रही थी। चेयरमैन राकेश जायसवाल के प्रयास से दोनों परिवारों के सदस्यों ने आपस में बातचीत कर शादी के लिए राजी हो गए। विवाह वार्ड नंबर 7 स्थित रामलीला पड़ाव के शिव मंदिर में संपन्न हुआ। संवाद