फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे प्रेमी को पीटकर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे प्रेमी को पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात को प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक की प्रेमिका के परिजनों ने लात-घूसों से पिटाई की तथा बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात प्रेमिका के परिजन खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसी बीच प्रेमिका से मिलने के लिए युवक उसके घर में घुस गया। भोर में लगभग चार बजे जब वह घर से बाहर निकल रहा था, तभी प्रेमिका की मां ने उसे देख लिया और पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें