फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने घर में घुसे प्रेमी की पिटाई, हालत गंभीर

Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड एक में बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका के घर में चोरी छिपे घुसे युवक को घरवालों ने पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अब वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। युवक बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर में चोरी छिपे-घुस गया। आहट मिलने पर लड़की के परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्से से भरे परिजनों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी जमा हो गए और डायल 112 पर पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घायल युवक को गंभीर हालत में सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस लड़की के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें