सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम रुद्रापुर में स्थित वनदेवी मंदिर में बुधवार को माता वन देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पहले कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा खेखड़ा नाले पर पहुंची, जहां से जल भर कर सभी श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। पूरे रास्ते माता के गीत गाते हुए भक्तजन झूमते रहे। इस दौरान पंडित अश्विनी पांडेय, साहब सिंह, सुनील सिंह,अखिलेश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद