फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरेंदा को जनपद बनाए जाने का पत्र इंटरनेट पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज की तहसील फरेंदा को जिला बनाए जाने संबंधी पत्र इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसके जरिये पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोग एक दूसरे से यह जानने का प्रयास करते रहे कि पत्र सही है अथवा भ्रामक। हालांकि पूरे दिन कोई यह पुख्ता नहीं कर सका कि पत्र की सच्चाई क्या है। महराजगंज के डीएम अनुनय झा ने पत्र की जारी होने की बात से इन्कार किया है। वायरल पत्र में फरेंदा को जिला बनाने के लिए गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील व नौतनवां तहसील को मिलाते हुए आख्या मंडलायुक्त से मांगी गई, लेकिन इसे डीएम के नाम से प्रेषित किया गया। पूरे दिन इंटरनेट पर सक्रिय रहने वाले यूजर एक दूसरे को यह पत्र शेयर कर लोगों की उत्कंठा बढ़ाते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें