महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के बांकी रेंज के जंगल के बेलासपुर बीट में रविवार को पेड़ से 68 वर्षीय असर्फी का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद काफी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में बनरहवां पुल सोमवार की शाम को अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी। मामले में पुलिस हत्या का केस दर्ज कर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर रविवार रात में ही धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया था। शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। वह तीन जनवरी से ही खेत की रखवाली के दौरान ही लापता हुआ था। फोरेंसिक टीम भी अपना काम कर रही है। चर्चा है कि मामला संपत्ति से जुड़ा है। इस पर पुलिस की नजर है। संवाद