केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जांचकर्ता ने जिला अस्पताल का भ्रमण किया
महराजगंज। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नामित जांचकर्ता अदिति दीक्षित और अरुण सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, परिसर, आवास आदि के बारे में जानकारी ली।
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमएस कक्ष में बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित जननी सुरक्षा योजना, भुगतान की स्थिति, लाभार्थियों को होने वाली परेशानी आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष, डॉक्टर कक्ष, सूचनाओं की जांच पड़ताल की।
टीम के सदस्यों ने महिला अस्पताल में जच्चा- बच्चा वार्ड में भ्रमण किया जहां मरीजों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। इस संबंध में जिला अस्पताल के डॉ. अंबर ने बताया कि भवन पुराना होने के कारण जलभराव की समस्या होती है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में स्वीकृत पद के सापेक्ष कर्मचारी कम हैं, इस संबंध में भी टीम को जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी मौजूद रहे।