फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहली पत्नी के रहते पति ने कर लिया दूसरा निकाह

Thu, 08 May 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने अपनी पहली पत्नी के रहते चुपचाप दूसरा निकाह कर लिया। जब पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया। मंगलवार की रात दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पति ने पहली पत्नी की इस कदर पिटाई कर दी वह अचेतावस्था में हो गई। होश में आने के बाद उसने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। बुधवार को पीड़िता ने भिटौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उसने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थानाध्यक्ष भिटौली को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें