फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरात निकलने से पहले दूल्हा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूूूूठीबारी। क्षेत्र के एक गांव से बारात निकलने से पहले ही घर से दूल्हा फरार हो गया। इससे परिजनों की चिंताएं बढ़ गई। ठूूूूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शादी के दिन मंगलवार की शाम उस समय हंगामा मच गया जब बारात निकलने से पहले ही दूल्हा फरार हो गया। बारात में शामिल होने के लिए रिश्तेदार और बाराती दरवाजे पर तैयार बैठे रहे लेकिन दूल्हे के मौके से फरार होने से सभी हैरान रह गए। सूत्रों की माने तो दूल्हे की प्रेमिका शादी वाले दिन थाने पर पहुंच गई जिसकी भनक लगते ही दुल्हा लापता हो गया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें