फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सबका साथ सबका विकास के तहत सरकार कर रही है काम

विज्ञापन
सबका साथ सबका विकास के तहत सरकार कर रही है काम
विज्ञापन
महाराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूरा होने पर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसके तहत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने राजपुर, मंगलपुर, परसौना, अंधया, लक्ष्मीपुर जरलहिया आदि गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के लोगों के घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश-प्रदेश बदल रहा है। सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में विख्यात रहा भारत एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपना पुराना गौरव हासिल कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें