फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सब रजिस्ट्रार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने गनर लौटाया

Fri, 07 Jul 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

- कहा-सुरक्षा में गनर तैनात रहने से हो रही थी दिक्कत, अगल-बगल के लोग जा रहे थे सहम, आने-जाने में भी हो रही थी परेशानी
- युवती ने सब रजिस्ट्रार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फिर की आईजीआरएस पर शिकायत, आज गोरखपुर में आईजी से मिलेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। युवती से दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी सब रजिस्ट्रार का पता पुलिस नहीं लगा पा रही है। अब युवती का धैर्य जवाब दे रहा है। उसने सुरक्षा में मिले गनर को लौटा दिया है। उसका आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय इधर-उधर की कार्रवाई कर ध्यान भटका रही है। इस तरह की कार्रवाई से तो यही लग रहा है कि आरोपी कभी गिरफ्तार ही नहीं होगा।

युवती ने बताया कि सुरक्षा में गनर तैनात रहने से दिक्कत हो रही थी। इस कारण लौटा दिया।गनर रहने के कारण घर के अगल-बगल के लोग सहम जा रहे थे। कहीं आने-जाने में भी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


युवती ने यह भी कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को आईजी गोरखपुर से मिलूंगी। आईजीआएस पर एक बार फिर शिकायत की है। हैरानी की बात है कि गंभीर धाराओं में केस दर्ज है, लेकिन पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में रुचि नहीं ले रही है।

उधर, धारा 82 व 83 की कार्रवाई भी नहीं हुई। पूरी प्रक्रिया करके आवेदन नहीं किया गया है। कोर्ट ने कहा है कि आरोपी के घर के आसपास के लोगों का बयान लेकर फाइल न्यायालय में पेश की जाए, ताकि पता चल सके कि आपने आरोपी को पकड़ने के लिए वहां दबिश दी थी या नहीं।
विज्ञापन


इस संबंध में सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया कि विवेचना चल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें