परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग में परिजनों की रजामंदी न मिलने पर एक युवती प्रेमी संग फरार हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रिश्ता स्वीकार करने से इनकार कर दिया।युवती के पिता के अनुसार बृहस्पतिवार को मौका पाकर शादी करने की नियत से गांव का एक युवक उनकी 21 वर्षीय बेटी को लेकर घर से निकल गया। काफी देर तक युवती नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद