फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। आगामी होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोनौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में बाइक से रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया। बुधवार की शाम सोनौली पुलिस बल ने बाजार, मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों के साथ-साथ संवेदनशील गांवों का भी भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें