फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हंगामे के बीच हुई नगर पंचायत की पहली बैठक

Tue, 13 Jun 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार कस्बे के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। चौक बाजार नगर पंचायत के पहली बैठक हंगामे दार रही। सोमवार को बैठक एसडीएम की देखरेख में अध्यक्ष संगीता देवी की अध्यक्षता में करीब तीन घंटे चली। बैठक में मौजूद सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को पेश किया। बैठक में कस्बे के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया।
इस दौरान टूटी नाली, इंटरलाॅकिंग, पथ प्रकाश, तालाबों, मंदिरों, देव स्थानों के सुंदरीकरण, अंत्येष्टि स्थल व श्मशान घाट के निर्माण कार्य तथा सुंदरीकरण सहित कब्रिस्तान की चहारदीवारी का निर्माण सहित सभी वार्डों के चौराहों पर सीसीटीबी कैमरा लगाने पर सहमति बनी। बैठक का संचालन करते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष में 15 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में राजवित्त, निकाय निधि, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी ने बताया कि नगर वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अजय मद्धेशिया, हरिकेश पटेल, रंजू देवी, रीना देवी, नरोत्तम प्रसाद, हरि लाल, प्रियंका वर्मा, गोवर्धन प्रसाद, उर्मिला देवी मौजूद रहीं।
...

पनियरा में 80 कार्यों का प्रस्ताव हुआ पास

महराजगंज। पनियरा नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में सोमवार को सड़क निर्माण, लाइट, नाला सफाई समेत 80 कार्यों का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें सभी 14 सभासदों के प्रस्ताव शामिल हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल ने बताया कि सभी वार्डों का बराबर विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी, शर्मिला देवी, सुनील, राधिका, अर्चना, रामनरेश निराला, रमजान, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनीता, राजेश, सुनीता, संजय कुमार, आशिया,राजू पाल, रामानंद, अजय सिंह, राजू निगम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें