खुशहालनगर। क्षेत्र के जखीरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ढेकही सिवान व हरखी के टोला निपनिया में अज्ञात कारणों से लगी आग से 10 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जखीरा चौकी क्षेत्र के ढेकही सिवान में स्थित बासपार मिश्र निवासी विजय कुमार मिश्र का ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। चौकी प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। संवाद