फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अध्यक्ष के 96 और सस्दयों के 1023 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 04 May 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में हैं 2,47,931 मतदाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 10 नगर निकायों में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे 96 व सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे 1023 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। इन निकायों में 2,47,931 मतदाता हैं। इनमें 1,28,726 पुरुष व 1,19,205 महिलाएं शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा। शाम को छह बजे समाप्त होगा। यह तब संभव है जब लाइन में मतदाता नहीं होंगे।
नगर पालिका महराजगंज से अध्यक्ष पद पर छह व सदस्य पद पर 160 प्रत्याशी एवं नौतनवां में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी व सदस्य पद पर 118 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैंं। नगर पंचायत पनियरा में अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 16 व सदस्य पद पर 84 , बृजमनगंज में अध्यक्ष पद पर 12 व सदस्य पद पर 128, सोनौली में अध्यक्ष पद पर नौ व सदस्य पद पर 71 प्रत्याशी मैदान में हैं। चौक बाजार में अध्यक्ष पद पर नौ व सदस्य पद पर 105, निचलौल में अध्यक्ष पद पर सात व सदस्य पद पर 63, आनंदनगर में अध्यक्ष पद पर 11 व सदस्य पद पर 145, परतावल में अध्यक्ष पद पर 12 व सदस्य पद पर 98 एवं घुघली में अध्यक्ष पद पर सात व सदस्य पद पर 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


जिले के निकायों में चिह्नित मतदाता
नगर निकाय का नाम- कुल मतदातापुरुष मतदाता-महिला मतदाता
नगर पंचायत पनियरा-17,843-92118632
नगर पालिका महराजगंज- 62,95232717-30235
नगर पालिका नौतनवां- 30,269-15487-14782
नगर पंचायत चौक 17,23089578273
नगर पंचायत आनंदनगर-37,4571971017747
नगर पंचायत घुघली-10,916-56505266
नगर पंचायत सोनौली-17,245-88888357
नगर पंचायत परतावल-21,9641142210542
नगर पंचायत निचलौल-17,5749025-8549
नगर पंचायत बृजमनगंज-14,481-7659-6822
..
हरे व सफेद मतपत्र पर अध्यक्ष व गुलाबी पर सदस्य का होगा चुनाव
नगर पालिका अध्यक्ष महराजगंज व नौतनवां में अध्यक्ष पद का मतपत्र हरे व सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी रंग का होगा। इसी प्रकार आठ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का मतपत्र सफेद रंग का व सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी रंग का होगा।
...
मतदान के लिए 15 में से एक विकल्प होना जरूरी
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, बैंक या पोस्ट आफिस की ओर से जारी पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन संबंधी अभिलेख, फोटोयुुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक अशक्तता का प्रमाणपत्र, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र व राशनकार्ड।
...
इन पांच मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग
अति संवेदनशील प्लस के रूप में चिह्नित किए गए नौतनवां पालिका के प्राथमिक पाठशाला नंबर एक, नगर पंचायत निचलौल के मदरसा अरवलिया अजीजिया दारूल उलूम, सोनौली के प्राथमिक पाठशाला जुगौली व कन्या प्राथमिक पाठशाला जुगौली एवं पनियरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनियरा बाजार बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। इन केंद्रों पर पुलिस के साथ एक-एक सेक्शन पीएसी व एसएसबी के जवान मौजूद रहेंगे।
...
संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रोंं पर होगी वीडियोग्राफी
नगर पालिका महराजगंज- किसान सेवा समिति चिउरहां, प्राथमिक पाठशाला पिपरदेउरा, प्राथमिक विद्यालय अमरूतिया, आदर्श बाल विद्या मंदिर पंतनगर, प्राथमिक पाठशाला शिवनगर, प्राथमिक पाठशाला चौपरिया प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम, रामअधार कन्या जूनियर हाईस्कूल गौशाला, प्राथमिक विद्यालय गबड़ुआ व पंचायत भवन गबड़ुआं।
नगर पालिका नौतनवां- नौतनवां इंटर कॉलेज, प्राथमिक पाठशाला नंबर दो, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां, भूतपूर्व गोरख सैनिक स्कूल, मंडी समिति , मधुबन इंटर कॉलेज, आदर्श जूनियर हाईस्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज सरोजनी नगर।
नगर पंचायत आनंदनगर- प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर, एमएस लारी इस्लामिया हाईस्कूल आनंदनगर, प्राथमिक विद्यालय निराला नगर, प्राथमिक विद्यालय बनकटी व प्राथमिक विद्यालय फरेंदा।
नगर पंचायत निचलौल- राजा रतनसेन इंटर कॉलेज व अंगिरा शिशु ज्ञान मंदिर।
नगर पंचायत घुघली- प्राथमिक पाठशाला रेलवे स्टेशन व डीएवी नारंग इंटर कॉलेज।
नगर पंचायत सोनौली- प्राथमिक विद्यालय धौरहरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरहरा व प्राथमिक पाठशाला कुंसेरवा।
नगर पंचायत पनियरा- प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर, प्राथमिक विद्यालय पनियरा बाजार, प्राथमिक विद्यालय अकटहिया, आंगनबाड़ी केंद्र बड़वार, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसडीला, राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा व प्राथमिक विद्यालय पनियरा खास।
नगर पंचायत परतावल- प्राथमिक पाठशाला परसा बुजुर्ग, प्राथमिक पाठशाला धनगड़ा, प्राथमिक पाठशाला अकटहवा, प्राथमिक पाठशाला नगरौली, प्राथमिक पाठशाला छातीराम, प्राथमिक पाठशाला नया भवन व उच्च प्राथमिक विद्यालय धनगड़ा।
नगर पंचायत बृजमनगंज- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय शाहाबाद।
नगर पंचायत चौक- प्राथमिक पाठशाला ओबरी, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगदही बसंतनाथ।
..
प्रेक्षक के इस नंबर पर की जा सकती है निर्वाचन संबंधी शिकायत
महराजगंज। नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले में तैनात किए गए प्रेक्षक शिवप्रसाद प्रथम का दूरभाष नम्बर 05523222572 व मोबाइल नंबर 9198520902 है। कोई भी नागरिक उक्त नंबर पर संपर्क कर प्रेक्षक को निर्वाचन से जुड़ी शिकायत कर सकता है।
...
नियंत्रण कक्ष हर दो घंटे पर देगा मतदान प्रतिशत की जानकारी
नियंत्रण कक्ष के प्रभारी सवींद्र सिंह ने बताया कि निकायवार होने वाले मतदान के प्रतिशत से संबंधित विवरण प्रत्येक दो घंटे पर दिया जाएगा। निकायवार सभी से जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
...
सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 119 मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वे हालात पर नजर रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में योगदान देंगे व किसी अप्रिय स्थिति के उत्पन्न होने पर उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देंगे।
...
कोट
निकाय चुनाव के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है। सभी बूथों पर सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया है। साथ ही थाना प्रभारियों व पुलिस उपाधीक्षक को भी भ्रमणशील रहते हुए कार्य करने को कहा गया है।
विज्ञापन

डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
...
कोट
नगरीय निकाय चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी हैं। जिले के सभी निकायों में निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए प्रशासन तत्पर है।
सत्येंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें