फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनबढ़ों ने विवाह भवन को ध्वस्त कर भूमि पर किया कब्जा

Mon, 23 Sep 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के ढेसो गांव में कुछ मनबढ़ लोगों ने जेसीबी से विवाह भवन को ध्वस्त कर भूमि पर कब्जा कर लिया है। मनबढ़ों की इस दबंगई से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस मामले में अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ढेसों निवासी इंद्रसेन, धानमती देवी, राजेंद्र, शिवकुमार, रामदुलारे, ओमप्रकाश, राधेश्याम, अखिलेश यादव आदि ने अधिकारियों और मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है की ग्राम सभा में गाटा संख्या 89 रकवा 0.081 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेख में स्वास्थ्य केंद्र के नाम से दर्ज है। उक्त भूमि पर सरकारी रकम खर्च कर 2017 में विवाह भवन बनवाया गया था, जिसमे शादी विवाह और धार्मिक कार्य संपन्न होने लगा।
इन लोगों का आरोप है की इसी बीच गांव के ही रहने वाले एक परिवार के कुछ मनबढ़ लोग गोलबंद होकर जेसीबी मशीन से विवाह भवन को ध्वस्त कर दिया, फिर भूमि पर बाउंड्रीवाल और निर्माण कर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान की मदद से उक्त भूमि पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। विरोध करने पर मनबढ़ उन लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इन लोगों ने मामले की जांच कराकर विवाह भवन को गिराने और भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की। एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने बताया की मामले में ग्रामीणों से शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें