महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रम्हौली में जरूरी दवाओं की उपलब्धता न होने के कारण कुछ मरीज परेशान दिखे। अस्पताल में फार्मासिस्ट की जगह वार्ड ब्वाय दवा वितरित करते मिला। डाॅक्टर मरीजों का इलाज करते दिखे।
शुक्रवार को 12:20 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रम्हौली में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मदन लाल चौरसिया मरीजों का इलाज कर रहे थे। फार्मासिस्ट आनंद पाल चौधरी नहीं मिले। वार्ड ब्वाय दीनानाथ यादव मरीजों को दवा वितरित कर रहे थे। स्टाफ नर्स अदिति पटेल, सुपर जानकी, एएनएम विजय लक्ष्मी तिवारी मौजूद रहीं। मरीज चंद्रावती ने बताया कि शुगर की बीमारी है। इसकी दवा अस्पताल में उपलब्धता नहीं है। उन्होंने बताया कि मांडवी 7 वर्ष का है जिसे बुखार है। कुछ जरूरी दवाएं मिली हैं, जबकि कुछ दवा बाहर से लेने के लिए कहा गया है। मरीज पूनम ने बताया कि सिर में तेज दर्द है। दवा मिली है। मरीज रम्भावती ने कहा कि घुंटने में तेज हो रहा है। इंजेक्शन की उपलब्धता न होने से कुछ जरूरी दवाएं देकर भेज दिया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मदन लाल चौरसिया ने बताया कि मरीजों को अस्पताल पर मौजूद सभी दवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में फार्मासिस्ट आनंद पाल चौधरी, वार्ड ब्वाय विशाल पासवान छूट्टी पर हैं, जबकि अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद हैं।